धर्ममेरठ

भगवा रंग से सराबोर दिल्ली देहरादून हाईवे

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

मेरठ। कांवड़ यात्रा अब अपने पूरे चरमोत्कर्ष पर पहुंच चुकी है। कांवड़ियों का सैलाब दिल्ली देहरादून हाईवे और कांवड़ पटरी मार्ग पर पूरी तरह से उमड़ रहा है हालांकि इस बार शहर के बीच से कांवड़ियों की संख्या काफी कम देखी गई है लेकिन बड़ी कावड़ और डाक कांवड़ के चलते हाईवे पूरी तरह से फुल चल रहा है।
श्रवण मास कांवड़ यात्रा-2025 के सफल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संचालन हेतु जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार प्रभावी निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था एवं सेवा प्रबंधन सुनिश्चित किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज जिलाधिकारी मेरठ डॉ. वी.के. सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ डॉ. विपिन ताडा द्वारा कांवड़ मार्ग का स्थलीय भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान उन्होंने ग्राम सरूरपुर खुर्द क्षेत्र में स्थित कांवड़ शिविरों एवं चिकित्सा शिविरों* का गहन निरीक्षण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा शिविरों में उपलब्ध जल व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं, साफ-सफाई, रात्रि विश्राम की सुविधा, सुरक्षा प्रबंध एवं विद्युत आपूर्ति की स्थिति का अवलोकन किया गया। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को यह निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर कांवड़ियों को असुविधा न हो, यह सुनिश्चित किया जाए।
नेशनल प्रेस टाइम्स की टीम ने भी इस यात्रा के दौरान कुछ ऐसी कांवड़ को अपने कैमरे में कैद किया जिन्हें देखकर श्रद्धालु न केवल भावविभोर हो रहे हैं बल्कि देशप्रेम की भावना से भी जुड़ रहे हैं

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button