अमरोहा

अमरोहा में जूते चप्पल की दुकान में लगी आग

रात 12:00 बजे धुंआ देख राहगीरों ने दी सूचना एक लाख से ज्यादा का नुकसान

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
अमरोहा के जोया कस्बे में एक जूते चप्पल की दुकान में आग लग गई l घटना रात करीब 12:00 बजे की है l दुकान से धुआं निकलता देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी l कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया l
दुकान के मालिक इरफान मोहल्ला इकबाल नगर के रहने वाले हैं उनकी दुकान दिल्ली हाईवे किनारे खेड़ा मोहल्ले में स्थित है l इरफान दुकान बंद कर घर चले गए थे l इसके बाद संदिग्ध परिस्थितियों में दुकान में आग लग गई l सूचना मिलते ही दुकान मालिक भी मौके पर पहुंच गए l
फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को बुझाने में सफलता हासिल की l दुकान मालिक के अनुसार इस घटना में एक लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है l आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है l
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button