मथुरा

असफलता से डरें नहीं, मेहनत से लक्ष्य पाएं- SSP श्लोक कुमार ने दिए सफलता के टिप्स

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। फरह के छात्रों को असफलता से घबराना नहीं चाहियें उनको और अधिक मेहनत करके लक्ष्य हासिल करना चाहिये। दो बार असफलता के बाद ही उनका तीसरे प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा मे चयन हुआ था। असफलता के बाद एक बार हौसला टूटा मगर मित्र ने हौसला बढाया और वह आईपीएस बने। एसएसपी श्लोक कुमार पं0 दीनदयाल उपाध्याय के बलिदान दिवस के अवसर पर दीनदयाल धाम में छात्र छात्राओं को सम्बोधित कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने पौधारोपण किया और टॉस उछालकर खेलकूद प्रतियोगिताओं को शुभारम्भ किया। इस मौके पर समिति के मंत्री केशव कुमार शर्मा, निदेशक सोनपाल, प्रबन्धक नरेन्द्र पाठक, लोकेश्वर सिंह, महीपालसिंह, सुरेश तरकर आदि मौजूद थे। पं0 दीनदयाल के बलिदान दिवस के अवसर पर दीनदयालधाम में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरु हुये। इस अवसर पर 9 फरवरी को खेलकूद प्रतियोगितायें हांेगी। 10 फरवरी को विशाल चिकित्सा शिविर को आयोजन होगा एवं 11 फरवरी को हिन्दू सम्मेलन आयोजित होगा। जिसमें आरएसएस के अखिल भारतीय विमर्श प्रमुख मुकुल कानितकर मुख्य वक्ता होगें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button