झांसी
साइंस पार्क के लिए नगर निगम से मांगी जमीन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
झांसी । साइंस पार्क के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने नगर निगम से जमीन की मांग की है शासन ने विभाग को एक एकड़ भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं ।
झांसी समेत प्रदेश के 18 मंडलों को साइंस पार्क की स्थापना को शासन की मंजूरी मिल चुकी है साइंस पार्क में बाल विज्ञान क्लब विज्ञान मेले और स्टेम गतिविधियां भी शामिल होंगी ताकि बच्चे सिर्फ देखे नहीं बल्कि कुछ नया कर सकें। पार्क में सौरमंडल की झलक, भूकंप सिम्युलेटर,मौसम केंद्र,ऊर्जा के नए मॉडल की भी सुविधा रहेगी ।
यह पार्क न सिर्फ विज्ञान को रोचक बनाएंगे बल्कि विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन,ट्रैफिक नियमों,आत्मरक्षा जैसी जरूरी बातों से भी जुड़ेंगे । साइंस पार्क की स्थापना के लिए एक एकड़ भूमि की जरूरत है बीएसए विपुल शिवसागर ने बताया की विभागीय स्तर पर भी जमीन को तलाशा जा रहा है साथ ही नगर निगम को भूमि उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा गया है जैसे ही भूमि का चयन हो जाएगा साइंस पार्क की स्थापना की प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया जाएगा ।

