बेतुल
बैतूल जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
बैतूल : स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन आज मानसरोवर द स्कूल के खेल मैदान पर आयोजित किया गया प्रतियोगिता का उद्घाटन मानसरोवर द स्कूल के चेयरमैन डॉक्टर विनय सिंह चौहान, डायरेक्टर डॉक्टर पुष्पलता साबले, हेमराज जसूजा, लीलाराम सरले, पंकज साबले, प्राचार्य मानसरोवर एस .वी चंद्रशेखर जिला खेल अधिकारी धर्मेंद्र पवार, उमाकांत कोकाटे, ब्लॉक प्रभारी बलदेव अरोरा के द्वारा किया गया इसके पश्चात जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का प्रारंभ किया गया जिसमें 14 वर्ष बालक बालिका 17 वर्ष बालक ,बालिका तथा 19 वर्ष बालक बालिका ने भाग लिया प्रतियोगिता में सम्मिलित सभी खिलाड़ियों का चयन उनके खेल कौशल के आधार पर किया जाएगा ।इसके पश्चात वे बैतूल जिले का प्रतिनिधित्व संभाग स्तर पर करेंगे। इस प्रतियोगिता में 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया तथा अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया इसके साथ ही जिले भर के खेल शिक्षक भी उपस्थित रहे उन्होंने इस प्रतियोगिता के आयोजन की सराहना की की जिला स्तर पर भी इतना अच्छा आयोजन संभव हो सकता है


