Uncategorizedसिंगरौली

“नशे से दूरी है जरूरी” अभियान

स्कूलों-कॉलेजों में चित्रकला निबंध, स्लोगन व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
सिंगरौली । पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार 15 से 30 जुलाई 2025 तक चलाए जा रहे विशेष अभियान “नशे से दूरी है जरूरी” के अंतर्गत सिंगरौली जिले में आज विद्यालयों, महाविद्यालयों व शिक्षण संस्थानों में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये। यह अभियान पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के मार्गदर्शन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन के नेतृत्व में संचालित हो रहा है।
इस अभियान का उद्देश्य छात्रों को बाल्यकाल से ही नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराना, सकारात्मक सोच विकसित करना तथा अभिभावकों को भी शामिल कर परिवार स्तर पर जागरूकता फैलाना रहा। चित्रकला, निबंध, स्लोगन, रंगोली, पोस्टर इत्यादि प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों ने नशामुक्त समाज के प्रति अपनी सशक्त अभिव्यक्ति प्रस्तुत की।
इन थानों में कार्यक्रम हुए आयोजित :
थाना वैढ़न द्वारा सेंट जोसेफ हायर सेकेंडरी स्कूल बैढ़न में आज नशामुक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें चित्रकला प्रतियोगिता के साथ-साथ विद्यार्थियों को नशा न करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक पी.एस. परस्ते, थाना प्रभारी अशोक सिंह परिहार सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लेकर नशा मुक्ति के संदेश को कलात्मक रूप से प्रस्तुत किया। थाना विंध्यनगर द्वारा डीपीएस स्कूल विंध्यनगर में स्लोगन व ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा “नशे से दूरी” विषय पर रचनात्मकता दिखाई गई। साथ ही पीएम श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता कराई गई, जिनके विजेताओं को समापन समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।चौकी खुटार – चौकी खुटार के ग्राम गढ़हरा स्थित शासकीय स्कूल में नशा मुक्ति विषय पर जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुआ। छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई और नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। थाना मोरवा द्वारा डी.ए.वी. स्कूल झिंगुरदा में नशा मुक्ति के संबंध में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई और उन्हें नशे से होने वाले सामाजिक व शारीरिक नुकसान की जानकारी दी गई। थाना सरई द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरई में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्रों को नशा न करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। साथ ही समझाइश देकर उन्हें प्रेरित किया गया कि वे अपने परिवार और समाज को भी इस बुराई से दूर रखें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button