बरेली

बरेली बार एसोसिएशन उपचुनाव में पड़े 80 प्रतिशत वोट

गौरव राठौर, दीपक पांडे प्रदीप यादव में रही टक्कर

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
बरेली। बरेली बार एसोसिएशन ने सचिव वीपी ध्यानी के निधन के बाद रिक्त सचिव पद के पुनः मतदान की घोषणा के बाद बार एसोसिएशन के सचिव और  कार्यकारिणी सदस्य के लिए उप चुनाव में बार सभागार में अधिवक्ताओ ने खूब जमकर मतदान किया। बरेली बार एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य और सचिव पर के लिए उप चुनाव में बार सभागार में
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हुआ। सचिव पद केलिए प्रत्याशियों ने
अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। मतदान के लिए सुबह से ही अधिवक्ताओं का जोश दिखाई दिया। कार्यकारिणी सदस्य और सचिव पद के लिए हुए मतदान के बाद कल भाग्य का फैसला होगा। गौरतलब है कि सचिव पद के लिए तेरह प्रत्याशी और कार्यकारिणी सदस्य के लिए दो अधिवक्ता मैदान में हैं। वरिष्ठ अधिवक्ताओं की टीमें बार सभागार में भ्रमण करती देखी जा रही थी। मतगणना 23 जुलाई बुधवार को दोपहर 12 बजे से होगी शाम तीन से चार बजे तक नतीजे आ सकते हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button