पाकुड़

बदहाल कोयला रोड से लोग परेशान, पेशेंट समेत स्कूली बच्चों भी बदहाल सड़क से पड़ेशान

People are troubled by the bad condition of Koyla Road, school children along with patients are also troubled by the bad condition of the road

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ के जान कहे जाने वाली पाकुड़ अमड़ापाड़ा व अमड़ापाड़ा दुमका मुख्य पथ की बदहाली से भला कौन वाकिफ नहीं हैं? प्रशासन या कोल कम्पानी? या फिर स्थानीय जनप्रतिनिधि? या सामाजिक कार्यकर्ता अन्य? जिस सड़क के बदौलत कोयला खदान से कोयला ढुलाई का सारा काम लिया जाता है, य़दि उसकी स्थिति किसी बड़ी दुर्घटना को दस्तक दे तो समझना है सारा सिस्टम स्वार्थ के आगे/ आगोश में फेल है और नतमस्तक भी। अन्यथा जिस रास्ते के सहारे कोयला ढुलाई का सारा काम वाहनों के माध्यम से रेलवे साइडिंग तक होती है और आउटसोर्सिंग कम्पानी से लेकर, विद्युत निर्माण कम्पानी व रेलवे समेत सरकार को भी राजस्व का भी अंश सुनिश्चित हुआ करता है और उस सड़क की स्थिति बदहाली के आगोश में चली जाय तो समझना है कहीं न कहीं स्थानीय आमलोगों की भविष्य के साथ हम सभी पूरी तरह बेवफाई कर रहे हैं। यूं तो कोल कम्पानी के द्वारा बीते दिनों पथ निर्माण विभाग (आरसीडी) पाकुड़ की बातें कहकर टाल दिया गया कि हमने आरसीडी को सड़क पुनर्निर्माण की दिशा में आवश्यक साझेदारी की है। मगर गलतियां किस की रही होगी कि समय रहते बदहाल सड़क को दुरुस्त करने में अभी तक कोई रुचि नहीं दिख रही है। वही यदि गौर करे तो अमड़ापाड़ा खदान से पश्चिम दिशा में दुमका जिले के रामगढ़ प्रखण्ड होते हुए सीधे दुमका साइडिंग तक सड़क निर्माण किया जाना बेहद जरूरी है, जिससे तत्काल कोयला ढुलाई में उपयोग में ली जा रही पब्लिक सड़क के इस्तेमाल के बजाय कोल कम्पानी के द्वारा निर्मित सड़क का ही उपयोग वाहन से कोयला परिवहन करने के दौरान कर सके। और परिशानी की आलम से भुगतभोगी जनता समेत इस सड़क के सहारे दैनिक विद्यालय तक आवाजाही कर रहे विद्यार्थियों को भी निजात दिलाया जा सके। साथ ही यदि पाकुड़ अमड़ापाड़ा कोयला रोड के आसपास बसे स्थानीय ग्रामीणों समेत निकटतम विद्यालय के विद्यार्थियों को भी बेहतर सड़क सुनिश्चित कराने में आवश्यक क़दम उठाते हुए सड़क का पुनर्निर्माण यथाशीघ्र कराने में कोल कम्पानी, प्रशासन समेत जनप्रतिनिधि भी अहम भूमिका सुनिश्चित करे तो एक सकारात्मक वातावरण स्थापित होगा। वही उपायुक्त मनीष कुमार के द्वारा यातायात सहित सुगम परिवहन व जिले की सार्वांगीण विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए सड़क मार्ग को बेहतर बनाने में अपनी भूमिका सुनिश्चित कराने में लगातार प्रयासरत है, जिससे उम्मीद की जा रही है कि बहुत जल्द बदहाल सड़क का पुनर्निर्माण भी होगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button