सिंगरौली

गड़ई गांव के ग्रामीणों ने खुद ही बनाने लगे सड़क, नहीं सुने जनप्रतिनिधि और अधिकारी 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 सिंगरौली। जनपद पंचायत देवसर के गड़ई गांव की मुख्य सड़क को जाने वाली 4 किलोमीटर सड़क के लिए ग्रामीणों ने सांसद, विधायक व सरपंच सहित प्रशासन तक से गुहार लगाई, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। अब ग्रामीणों ने खुद ही पहल शुरू कर दी है। सालों से पीसीसी रोड बनने की राह देख रहे ग्रामीण आवेदन और निवेदन करते-करते थक गए। जब रोड बनने की आशा दूर-दूर तक नजर नहीं आई, तब लोगों ने खुद ही रोड बनाने की ठान ली। सड़क के लिए ग्रामीणों ने सोमवार से श्रमदान कर मिट्टी भराई कार्य शुरू कर दिया। बता दें कि जनपद पंचायत देवसर के गड़ई गांव के 4 किलोमीटर की दूरी वालेमुख्य मार्ग की दुर्दशा से ग्रामीण कई साल से परेशान थे। हर साल बारिश के मौसम में सड़क की हालत विकराल हो जाती है। पूरी सड़क दलदल में तब्दील हो जाती है। जिसकी वजह से यहां प्रतिदिन लोग गिरते हैं। राहगीरों सहित बाइक सवारों लोगों को तहसील, थाना सहित जरूरी कामों के लिए सरई जाने के लिए इसी सड़क से गुजरना होता है। ऐसे में कई बार सड़क बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से गुहार लगाई गई।
लेकिन जब गांव की सड़क नहीं बनी तो ग्रामीणों ने एक- दूसरे का हाथ थामकर खुद ही सड़क बनाना शुरू कर दिया। कमलेश्वर सिंह ने बताया कि ग्राम में मेन रोड से अंदर की ओर जो बस्ती गई है, यहां पर रोड नहीं है और यहां लंबे समय से यहां पीसीसी रोड बनवाने की मांग की जा रही थी। सड़क को लेकर अनेकों बार सांसद, विधायक, सरपंच, सचिव सहित जिला प्रशासन से आवेदन और निवेदन करते थक गए। जब सड़क नहीं बनी तो उन्होंने अपने स्वयं के खर्च पर रोड बनाना प्रारंभ कर दिया। ग्रामीणों ने स्वयं के खर्च पर ट्रैक्टर की मदद और स्वयं मजदूरी करके चलने लायक सड़क बनाई है। ताकि यहां से आने-जाने में परेशानी ना हो। राजकुमार ने कहा कि जब सड़क हम लोगों को ही बनवाना है तो फिर हम जनप्रतिनिधि क्यों चुनें, हम चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button