गोड्डा

डालसा ने वर्षों से बिछड़े दंपती को मिलाया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 गोड्डा : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के फ्रंट आफिस में पारिवारिक वादों की सुनवाई के दौरान उभय पक्षों को समझा-बुझाकर मामले का निपटारा कराया गया। दोनों ने पिछले विवाद को भूलकर साथ- साथ रहने का संकल्प लिया। इसके बाद सुखी दाम्पत्य जीवन व्यतीत करने को लेकर विदाई दी गई। ज्ञात हो कि जिले के हनवारा थाना क्षेत्र के कुशमहरा निवासी चुनचुन शर्मा पिता खासकी शर्मा की शादी नगर थाना क्षेत्र के कदवा टोला में श्वेता कुमारी, पिता शिवनारायण शर्माा के साथ हुई थी। बीच में आपसी विवाद को लेकर पिछले दो वर्षों दांपत्य जीवन में दरार आ गई थी। पति-पत्नी दोनों अलग- अलग रह रहे थे। कुशमरा के चुनचुन शर्मा ने मध्यस्थता को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के फ्रंट आफिस में सात जुलाई 25 को प्री-लिटिगेशन शिकायत दर्ज किया था। इसके उपरांत दोनों को नोटिस भेजकर बुलाया गया। श्वेता कुमारी ने बताया कि दोनों की शादी पांच वर्ष पूर्व हुई है।बावजूद उसके साथ बराबर ससुराल वालों द्वारा मारपीट किया जाता था। इससे तंग आकर व मायके चली गई थी। जहां दोनों के बीच सुनवाई कर विदाई दी गई। अब अगस्त को खैरियत रिपोर्ट के लिए दोनों को उपस्थित होना है। वादों के निपटरा में डालसा की टीम में शामिल एलएडीसी अजीत कुमार, आयूष राज सहित अधिकार मित्र पूजा रानी, रेशमी कुमारी, रोबिन यादव, नवीन कुमार, धनंजय कुमार, तबरेज आदि की भूमिका अहम रही।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button