जिला स्तरीय पर्यटन संवर्धन समिति की हुई बैठक, लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय
District level tourism promotion committee meeting held, important decision taken

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय पर्यटन संवर्धन समिति की बैठक हुई।सर्वप्रथम बैठक में उपायुक्त ने सभी माननीय सदस्यों का स्वागत किया। फिर गत वित्तीय वर्ष 2023-24 मं पर्यटन अंतर्गत लिए गए योजनाओं का समीक्षा किया एवं संबंधित कार्यकारी एजेंसी के कार्य की गति में तेजी लाने एवं जल्द से जल्द योजना को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। साथ ही नगर परिषद क्षेत्र स्थित जटाधारी शिव मंदिर में सौदर्याकरण कार्य इत्यादि के हेतु इसे श्रेणी में अधिसूचित कराने, संबंधित प्रस्ताव सर्वसम्मती से पारित किया गया एवं इसे विभाग को भेजने का निर्देश दिया गया। मार्टिलो टावर के ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए लाईट एवं साउंड शो का प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही इसे ‘C’ श्रेणी से अपग्रेड कर ‘B’ श्रेणी में अधिसूचित कराने हेतु प्रस्ताव विभाग को भेजने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त द्वारा जिला पर्यटन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि वे सभी माननीय सदस्यों से पर्यटन स्थल के विकास संबंधी प्रस्ताव प्राप्त कर, योजना का चयन करते हुए विभाग को प्रस्ताव भेजे। धरानी पहाड़ एवं कंचनगढ़ गुफा के समीप आर्कषक सेल्फी केन्द्र का अधिष्ठापण कराने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, जिला परिवहन पदाधिकारी संजय पीएम कुजुर, सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव, पाकुड़ विधायक प्रतिनिधि गोकुल अहमद, महेशपुर विधायक प्रतिनिधि अब्दुल अदुद, लिट्टीपाड़ा विधायक प्रतिनिधि, सभी विभाग के कार्यपालक अभियंता, जिला पर्यटन पदाधिकारी, पर्यटन विशेषज्ञ एवं जिला पर्यटन कार्यालय के कर्मी मौजूद थे।



