मथुरा

वृंदावन में पहली बार दशहरे के दिन होगा रावण दहन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
मथुरा। वृंदावन में इस वर्ष रामलीला महोत्सव एक नए इतिहास की शुरुआत करेगा। पंचायती रामलीला सभा द्वारा आयोजित एक अहम बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 23 सितंबर से 3 अक्टूबर तक ग्यारह दिवसीय भव्य और ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इसे लेकर एक बैठक अटल्ला चुंगी स्थित एक भवन में संपन्न हुई, जिसमें सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया। सभा के सदस्य सत्यभान शर्मा, धर्मेंद्र गौतम लीला और रामकुमार शर्मा ने बताया कि यह आयोजन शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर प्रारंभ होगा। भगवान श्रीकृष्ण की लीला स्थली वृंदावन में इस बार मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की दिव्य लीलाओं का भी दर्शन श्रद्धालुओं को मिलेगा। अब तक चली आ रही परंपरा को बदलते हुए पहली बार वृंदावन में दशहरे के दिन ही रावण दहन किया जाएगा। अगले दिन श्रीराम के राजतिलक का मंचन किया जाएगा। इसके अलावा वृंदावन के विभिन्न स्थानों पर मुख्य रामलीला प्रसंगों का मंचन किया जाएगा। बैठक में जीवनदत्त शर्मा, धर्मेंद्र गुप्ता, सुभाष गौड़, उमेश दुबे, गोपी बघेल आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button