झुंझुनू

आदर्श समाज समिति इंडिया द्वारा आयोजित किया जायेगा राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
झुंझुनूं सूरजगढ़। राष्ट्रीय साहित्यिक, सांस्कृतिक व सामाजिक संस्थान आदर्श समाज समिति इंडिया के द्वारा आदर्श समाज के प्रणेता, गाँधीवादी समाजसेवी और स्वाधीनता सेनानी बजरंग लाल गाँधी की पुण्य स्मृति में एक सितंबर को राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र में झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ शहर में गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड-2025 एवं राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा। ‘गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड’ राष्ट्रीय पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को देश के सभी राज्यों से चुनकर हर वर्ष दिया जाता है। कार्यालय से राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह की घोषणा करते हुए आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी ने बताया कि हर वर्ष की भांति अबकी बार भी श्री बजरंग लाल गाँधी स्मृति दिवस पर एक सितंबर को राष्ट्रीय पुरस्कार गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा। शिक्षा, चिकित्सा, न्याय, पर्यावरण, कला एवं संस्कृति, पत्रकारिता, विज्ञान एवं टेक्नोलॉजी, स्वच्छता, नृत्यकला, संगीत, योग कला, शांति, साहित्य और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पुरस्कार ‘गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड-2025’ से सम्मानित किया जायेगा। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं का चयन देश के सभी राज्यों से राष्ट्रीय चयन समिति द्वारा किया जायेगा। गाँधी सेवा रत्न अवार्ड-2025 के लिए राष्ट्रीय चयन समिति का गठन शीघ्र किया जायेगा। अबकी बार समारोह में राष्ट्रीय स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाली प्रतिभाओं को शामिल किया जायेगा। मंच पर शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले कलाकारों का विशेष सम्मान किया जायेगा। कार्यक्रम में देश के विभिन्न भागों से लेखक, कवि, कलाकार और साहित्यकार भाग लेंगे। सरकारी स्कूल बोर्ड परीक्षा में 85% अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया जायेगा। गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड-2025 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया राष्ट्रीय चयन समिति द्वारा पाँच अगस्त से शुरू की जायेगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button