गोड्डा
विद्यालय में शिक्षक नदारद, परेशान रसोइया सहित ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
पोड़ैयाहाट : झारखंड सरकार द्वारा शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने में लाखों प्रयास करने के बावजूद भी झारखंड के शिक्षा व्यवस्था की लाचार व्यवस्था देखने को मिल रहा है। हम बात कर रहे हैं पोड़ैयाहाट प्रखंड अंतर्गत लिटी में स्थित विद्यालय का जहां बच्चे तो विद्यालय समय पर पहुंचते हैं लेकिन शिक्षक विद्यालय में नदारद रहते हैं। शिक्षक के अनुपस्थिति के कारण विद्यालय में दोपहर तक ताला लटका रहता है। जहां ना तो विद्यार्थी स्कूल में उपस्थित हो पाते हैं और न ही मध्यान भोजन बनती है। इस बात से विद्यालय के रसोईया के साथ-साथ ग्रामीण भी शिक्षक के इस मनमानी पूर्ण रवैया से आक्रोशित हैं। साधना दास सहित कई अन्य ग्रामीणों ने कहा कि सरकार ने उन्हें बड़े उपाधि दे रखें है। जिसके कारण झारखंड के सुदूरवर्ती गांव के आदिवासियों बच्चों की भविष्य को खराब करने पर शिक्षक ने जिम्मेदारी ले रखी है। आखिर वर्तमान सरकार द्वारा शिक्षा व्यवस्था के प्रति लाखों करोड़ों खर्च करने के बावजूद भी शिक्षा व्यवस्था की सुधार नहीं हो पाई है। विद्यालय बंद रहने से सैकड़ो छात्रों का भविष्य अंधेरे में है।




