मेरठ

बीमा की दिशा सही लेकिन, मंज़िल अभी दूर: संजिव बजाज

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

मेरठ। भारत में बीमा लेना अब आम हो गया है, पर सही सुरक्षा मिल रही है या नहीं, इस पर बजाज कैपिटल इंश्योरेंस ब्रोकिंग लिमिटेड की नई रिपोर्ट सुरक्षा कवच रिपोर्ट 2025 ने बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। बजाज कैपिटल इंश्योरेंस ब्रोकिंग लिमिटेड के जॉइंट चेयरमैन और एमडी संजिव बजाज ने कहा, रिपोर्ट में बताया गया है कि कैसे देश में बीमा का मतलब सिर्फ पॉलिसी लेना बनकर रह गया है, न कि सही कवरेज पाना। 61 प्रतिशत शहरी परिवार मानते हैं कि अगर एक बार अस्पताल में भर्ती होना पड़ जाए, तो उनके वित्तीय हालात हिल सकते हैं, भले ही उनके पास कुछ बीमा हो. कामकाजी महिलाओं में से सिर्फ 1 में से 5 के पास अपने नाम की जीवन बीमा पॉलिसी है। सीईओ वेंकटेश नायडू ने कहा, भारत बीमा ले तो रहा है, पर सतह पर। यह रिपोर्ट बताती है कि जानकारी और सही एक्शन के बीच बड़ी खाई है। हमें बीमा को सलाह, तकनीक और पारदर्शिता से जोड़ना होगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button