राजनीतिसीकर

नीमकाथाना जिलाध्यक्ष बने करण सिंह जगह-जगह किया स्वागत।

नेशनल प्रेस टाईम्स,ब्यूरो।

सीकर रीगंस (बावड़ी)। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन राजस्थान कांग्रेस के सीकर जिला प्रभारी प्रदेश सचिव अनिल शर्मा के अनुशंसा पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन नियुक्ति समिति व प्रदेश अध्यक्ष सीबी यादव के द्वारा संगठन में नवीन जिला कांग्रेस संगठन के अनुसार नीमकाथाना में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन जिला अध्यक्ष करण सिंह निवासी ज्ञानपुरा, ग्राम पंचायत मलिकपुर को बनाया गया है। करण सिंह के कार्य अनुभव एवं कांग्रेस पार्टी की विचारधारा के प्रति समर्पण को देखते हुए नीमकाथाना जिलाध्यक्ष पद पर दो वर्ष अथवा अग्रिम आदेश के लिए नियुक्त किया गया है। जिला परिषद् सदस्य उर्मिला धायल और संजू देवी ने नियुक्ति पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा व राजीव गांधी पंचायती राज संगठन राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सी.बी. यादव का आभार व्यक्त किया। प्रदेश सचिव अनिल शर्मा ने बताया कि जल्द ही राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की जिला कार्यकारिणी और ब्लॉक कार्यकारिणी और विधानसभा संयोजक का गठन किया जायेगा। नवयुक्त जिला अध्यक्ष करण सिंह ने बताया कि राजीव गांधी पंचायती राज संगठन राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी में ईमानदारी व तन मन धन से संगठन में कार्य करूंगा। नीमकाथाना के जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति मिलने पर सिंह का जगह जगह स्वागत किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button