रामपुर शाहबाद

20जुलाई से 30 अगस्त तक होगा ग्राम स्तरीय गन्ना सर्वे सट्टा प्रदर्शन

किसानो से अपील, मौक़े पर देखे 63 कालम का डाटा

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

रामपुर शाहबाद। त्रिवेणी शुगर मिल यूनिट मिलक नारायणपुर एवं गन्ना विकास परिषद,के संयुक्त पैराई सत्र 2025-26 हेतु , गन्ना विभाग किसान के द्वार, थीम के साथ ग्राम स्तरीय गन्ना सर्वे सट्टा प्रदर्शन निर्धारित कार्यक्रम 20-07-2025 से 30-08-2025 तक होने के दृष्टिगत एक संयुक्त बैठक चीनी मिल सभागार में आयोजित की गई जिसमें 63 कालम पर सर्वे सट्टा प्रदर्शन के लिए राजकीय गन्ना पर्वेक्षक के साथ चीनी मिल कार्मिकों एवं सर्वे सट्टा प्रदर्शन लगी टीमों/स्टाफ को मुख्य बिंदुओं पर ध्यान देने हेतु निर्देशित किया गया।अननोन प्लाट का नामितीकरण सट्टा प्रदर्शन के दौरान अवश्य करें CLA से अधिक कैन एरिया वाले कृषको से संपर्क कर खतौनी प्राप्त कर उक्त रकबे को बॉन्डिंग कैन कराने पर ध्यान दिया जाय।नये सदस्यो को चिन्हित कर तत्काल रजिस्ट्रेशन कराते हुए एरिया अबटित किया जाये नए सदस्य पंजीकरण, एवं उपज बड़ोत्तरी के आवेदन की अंतिम तिथि 30-09-2025 है।संशोधन हेतु प्राप्त आवेदनों का शत प्रतिशत आपत्ति रजिस्टर में दर्ज कर नियमानुसार निस्तारण मौके किया जाय .प्रदर्शन के समय कृषक का मौके पर हस्ताक्षर कराकर मोबाइल नम्बर अवश्य अंकित किया जाय।इस अवसर पर ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, साहब सिंह सत्यार्थी ने विभागीय नियम निर्देशों अनुरूप चीनी मिल क्षेत्र के किसानों से अपील की है कि इस ग्राम स्तरीय गन्ना सर्वे सट्टा प्रदर्शन में अपने गन्ना के संबंध 63 प्रकार सूचनाओं जैसे किसान का नाम मोब. न.बैंक खाता, गन्ना क्षेत्रफल, कुल भूमि, गन्ना प्रजाति, बेसिक कोटा, कुल पर्चियों आदि सूचनाएं को अवश्य देखे तथा कमी/आपत्ति होने प़र मौके पर ही निस्तारण अवश्य करा ले. ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक साहब सिंह सत्यार्थी के साथ गन्ना समिति सचिव स्वार दुर्गेश गौतम, महाप्रबंधक गन्ना चीनी मिल विपिन खटियान, सहायक महाप्रबंधक गन्ना, देवेंद्र सिंह, नरेन्द्र चहल सुशील बालियान, जोनल फील्ड अधिकारी गिरनाम सिंह, रोहन सिंह एवं विभागीय गन्ना पर्यवेक्षक एवं चीनी मिल कार्मिक मौजूद रहे.
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button