सिंगरौली

ट्रामा सेंटर में बढ़ रही मरीजों की भीड़, मौसमी बीमारी ने पकड़ा जोर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर बैढ़न में इन दिनों मौसमी बीमारियों के चलते मरीजों की भीड़ देखने लायक है। ट्रामा सेंटर में सबसे ज्यादा मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या देखने को मिल रही है। आलम यह है कि सुबह से लेकर शाम तक इन दिनों सर्दी- जुखाम के साथ-साथ बुखार के मरीज काफी देखने को मिल रहे हैं। इसके अलावा छोटे-छोटे बच्चों की भी संख्या ज्यादा देखी जा रही है।
हालात ऐसे निर्मित हो गये हैं कि सुबह जब पर्ची के लिए लाईन लगती है तो परिसर में जगह निकलने के लिए नही बचती है। कई डॉक्टर कक्षों में डॉक्टर ही नही दिखाई देते हैं। जिसके चलते मरीज डॉक्टरों का इंतजार करते रहते हैं। यही हालात छोटे-छोटे मासूम, नौनिहाल बच्चों के साथ भी देखने को मिलता है। भले ही ट्रामा सेंटर में शिशु रोग के चिकित्सक कई हैं, लेकिन डॉक्टर कक्ष में बैठने की जहमत नही जुटाते हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button