अमरोहा
ग्यारह दिन से पहरा दे रहे कनेटा के ग्रामीण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : हसनपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम कनेटा में चोरों को लेकर ग्रामीणों में लगातार दहशत बनी हुई है, हालांकि पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है लेकिन लोग अपनी सुरक्षा के लिए पहरा दे रहे हैं। बुधवार रात कनेटा गांव में भी ग्रामीण हाथों में लाठी-डंडे लेकर पहरा दे रहे है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले ग्यारह- बारह दिनों से लगातार पहरेदारी कर रहे हैं।



