शिक्षा अधिकारी ने उदयपुरा स्कूल का किया निरीक्षण, नव प्रवेशित बच्चों का किया सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो ।
रींगस बावड़ी । राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय उदयपुरा में अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भवानी सिंह मीणा ने विद्यालय में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के बाद नव प्रवेशित बच्चों का तिलक लगाकर सम्मान किया गया। इस दौरान शिक्षा अधिकारी ने एमडीएम, निशुल्क पाठ्यपुस्तक, कार्य पुस्तिका वितरण व्यवस्था आदि के बारे में संवाद किया। अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मीणा ने कक्षाओं में जाकर बच्चों से पाठ्य पुस्तक के अंतर्गत आने वाले प्रश्न पूछे तो बच्चों ने प्रश्नों का सही उत्तर दिया। शिक्षा अधिकारी ने बच्चों की पीठ थपथपाकर धन्यवाद दिया। इसी दौरान ही बच्चों को विद्यालय में नियमित व यूनिफॉर्म में आना, अध्यापकों द्वारा बताया जाने वाला होमवर्क समय पर करना, अध्यापकों द्वारा पढ़ते समय सुनना व बोर्ड पर ध्यान रखना सहित अन्य बच्चों को जानकारी दी । साथ ही अध्यापकों द्वारा जानकारी ली गई । विद्यालय में 35 नव प्रवेशित विद्यार्थियों का प्रवेश करने पर विद्यालय के संस्था प्रधान मनीषा मीणा, उषा सैनी, प्रभाती लाल जाट, कमला जाट, श्रवण लाल कुमावत, झाबर सिंह चौधरी, रचना मीणा, दुर्गा शर्मा विद्यालय स्टाफ को तिलक लगाकर स्वागत किया गया। शिक्षा अधिकारी मीणा ने विद्यालय के विकास की सराहना की।



