अमरोहा
शिवरात्रि मेले में दो पक्षों के बीच मारपीट
अमरोहा के शिव मंदिर में हुई झड़प, पुलिस जांच में जुटी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : हसनपुर में फूलपुर बीझलपुर स्थित शिव मंदिर में सावन की शिवरात्रि पर विवाद हो गया। बुधवार को मेले के दौरान कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट हुई। घटना का वीडियो शाम को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में कुछ युवक एक व्यक्ति की पिटाई करते दिख रहे हैं। मंदिर के पुजारी के अनुसार मेला रात 8 बजे तक चलता है। पुलिस दोपहर 3 बजे ही मेले से चली गई थी। मारपीट के दौरान मेले में अफरा-तफरी मच गई। कोतवाल दिनेश कुमार शर्मा ने कहा कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।


