गाजियाबाद

पंकज चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर शिव बाबू पाठक ने जताई खुशी

गिनाईं राजनीतिक उपलब्धियां

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी : उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के नाम पर मुहर लगने के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता शिव बाबू पाठक ने उन्हें बधाई देते हुए उनके लंबे राजनीतिक अनुभव और उपलब्धियों को रेखांकित किया।
शिव बाबू पाठक ने बताया कि पंकज चौधरी का जन्म 20 नवंबर 1964 को गोरखपुर में हुआ था। उन्होंने वहीं से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की। राजनीति में आने से पहले उनका सामाजिक आधार मजबूत रहा है। उनके परिवार में पत्नी भाग्यश्री, एक पुत्र और एक पुत्री हैं।
पाठक ने पंकज चौधरी के राजनीतिक सफर पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने वर्ष 1989 में गोरखपुर नगर निगम के पार्षद के रूप में राजनीति की शुरुआत की। इसके बाद वर्ष 1990 में भाजपा की जिला कार्यसमिति के सदस्य बने और उसी वर्ष उप महापौर का दायित्व भी संभाला। वर्ष 1991 में महाराजगंज लोकसभा सीट से पहली बार सांसद चुने गए।
उन्होंने बताया कि पंकज चौधरी 1996 और 1998 में पुनः लोकसभा पहुंचे, जबकि 1999 में उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा। वर्ष 2004 में उन्होंने वापसी की, हालांकि 2009 में एक बार फिर हार झेलनी पड़ी। इसके बाद 2014 से वे लगातार लोकसभा सांसद चुने जाते आ रहे हैं, जो जनता के बीच उनकी मजबूत पकड़ को दर्शाता है।
शिव बाबू पाठक के अनुसार पंकज चौधरी को संगठन और सरकार दोनों का व्यापक अनुभव है। वे वर्ष 2021 से केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री हैं और वर्तमान में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री की जिम्मेदारी कुशलतापूर्वक निभा रहे हैं। पार्टी संगठन के साथ-साथ संघ नेतृत्व में भी उनके अच्छे संबंध माने जाते हैं।
पाठक ने यह भी कहा कि राजनीतिक तौर पर पंकज चौधरी को योगी आदित्यनाथ का विरोधी माना जाता रहा है और उनका प्रभाव गोरखपुर क्षेत्र तक देखा जाता है, हालांकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कद के सामने उनकी राजनीतिक स्थिति तुलनात्मक रूप से सीमित मानी जाती है
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button