गोड्डा
कृषि विभाग द्वारा जिला स्तरीय खरीफ फसल कार्यशाला आयोजित
- एमडीए से संबंधित विस्तृत जानकारी को भी पिरामल फाऊंडेशन ने किया साझा।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : कृषि विभाग द्वारा जिला स्तरीय खरीफ फसल कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस आयोजन में जिला कृषि पदाधिकारी, सहकारिता पदाधिकारी, पशुपालन पदाधिकारी, मत्सय पदाधिकारी, सभी प्रखंड एवं क्षेत्र से कृषि मित्र, पशु मित्र, मत्स्य मित्र एवं अन्य साथी उपस्थित थे। इस कार्यशाला में आगामी 10 अगस्त से 25 अगस्त तक चलाई जाने वाले एमडीए कार्यक्रम से संबंधित भी पिरामल फाऊंडेशन के द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं बताया गया कि यह दवा बहुत ही उपयोगी है और यह साल में एक बार खिलाई जाती है। एक वर्ष से कम उम्र के बच्चों गर्भवती महिला एवं गंभीर रूप से विमार को छोड़कर बाकी सभी ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर के सामने यह दवा खाएंगे। यह दवा खाली पेट नहीं लेनी है। कुछ नाश्ता या भोजन के आधे घंटे के बाद ही ले सकते हैं। इस दवा के खाने से कोई हानि नहीं है। जिसके शरीर में फाइलेरिया जीवाणु रहता है, उन्हें ही उल्टी के लक्षण, शरीर में खुजलाहट, नींद आना, सर में हल्का चक्कर, यह लक्षण क्षणिक रहते हैं। इसके लिए प्रखंड एवं जिला स्तर पर रैपिड रिस्पांस टीम तैयार की गई। जो दवा के साथ मोबाइल वैन में कार्यक्रम के दौरान तैनात रहेंगे। यही एक बीमारी है जिसका इलाज बीमारी का पता चलने से पहले किया जाता है यह दवा साल में एक बार खाकर लगातार 5 साल दवा खाने से इस बीमारी से बच सकते हैं।



