गोड्डा

बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना हेतु जिलास्तरीय अनुश्रवण समिति की हुई बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा : उपायुक्त अंजली यादव की अध्यक्षता में बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना रबी 2024-2025 के अनुश्रवण हेतु जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि गोड्डा जिला का रबी मौसम में बीमा का कुल लक्ष्य 100000 निर्धारित किया गया है। गेहूं फसल की बीमा इकाई ग्राम पंचायत तथा चना, सरसों एवं आलू की बीमा इकाई प्रखंड निर्धारित किया गया है। गोड्डा जिला में कुल 8335.99 हेक्टेयर क्षेत्र का बीमा किया गया है जिसमें 14701 ऋणी कृषकों के द्वारा 6220.17 हेक्टेयर क्षेत्र के फसल का बीमा कराया गया एवं 1950 गैर  ऋणी कृषकों के द्वारा 2115.82 हेक्टेयर क्षेत्र के फसल का बीमा कराया गया है।
बैठक में फसल बीमा कम्पनी के जिला प्रतिनिधि द्वारा बताया गया कि बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना रबी 2024-2025 के अन्तर्गत कुल आवेदनों की संख्या 16651 है, जिसका बीमित क्षेत्रफल 8335.99 हे० है। चना में कुल 192 आवेदन प्राप्त हुए, जिसका बीमित क्षेत्रफल 313.578 हेक्टेयर हैं। सरसों में कुल 302 आवेदन प्राप्त हुए, जिसका बीमित क्षेत्रफल 215.98 हे० है। आलु में कुल 412 आवेदन प्राप्त हुए, जिसका बीमित क्षेत्रफल 495.25 हे० है। गेहूं में कुल  15745 आवेदन प्राप्त हुए जिसका बीमित क्षेत्रफल 7311.163 हे० हैं। बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के व्यापक प्रचार- प्रसार का निर्देश जिला सहकारिता पदाधिकारी को दिया गया। मौकै पर उपविकास आयुक्त दीपक कुमार दूबे, अपर समाहर्ता प्रेमलता मुर्मू, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण राम, जिला सहकारिता पदाधिकारी पवन कुमार नाग सहित प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी एवंं कार्यालय कर्मीगण मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button