मथुरा

सीएम योगी संग चार राज्यों के मुख्यमंत्री और संघ प्रमुख

एक साथ आ रहे वृंदावन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
मथुरा। रुड़की के संत स्वामी यतींद्रानंद गिरि महाराज के रुक्मिणी विहार स्थित नवीन जीवनदीप आश्रम का लोकार्पण 24 मार्च को होगा। संघ प्रमुख मोहन भागवत आश्रम का लोकार्पण करेंगे। आयोजन में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित चार राज्यों के मुख्यमंत्री, बिहार के राज्यपाल और आचार्य, मंडलेश्वर, महंत एवं संत शामिल होंगे। इसे लेकर तैयारियां चल रही हैं। रुड़की के महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि ने रुक्मिणी विहार स्थित मल्टीलेवल पार्किंग के पीछे आश्रम का निर्माण कराया है। इस आश्रम का भूमि पूजन दो वर्ष पहले राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य सुरेश भैयाजी जोशी ने किया था। दो वर्ष में बनकर तैयार हुए आश्रम का उद्घाटन संघ प्रमुख मोहन भागवत द्वारा 24 मार्च को किया जाएगा। महामंडलेश्वर ने जीवनदीप आश्रम के उद्घाटन कार्यक्रम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, मुख्यमंत्री मोहन यादव को आमंत्रित किया है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्रियों ने कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति दे दी है। इसके अलावा बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी समारोह में शिरकत करेंगे। आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से डाॅ कृष्णगोपाल, अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल, शिव प्रकाश, भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह समेत कई दिग्गज नेता भी कार्यकम में मौजूद रहेंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button