मुरादाबाद
कांवड़ियों के जत्थे पर ईंट फेंके जाने पर कांवड़ियों ने किया हंगामा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। अगवानपुर में कांवड़ियों के जत्थे पर ईंट फेंके जाने का आरोप लगा। कांवड़ियों ने हंगामा किया, जिससे तनाव बढ़ गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया
ईंट फेंकना बना गुस्से की वजह
अगवानपुर। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के अगवानपुर में रात कांवड़ियों के जत्थे पर ईंट फेंकने का आरोप लगाते हुए कांवड़ियों ने कांवड़ियों खड़ा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए आक्रोशित कावड़ियों को शांत किया। वही पुलिस ने दो महिलाओं समेत 5 लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया। कांठ का रेलवे फाटक खराब था। जिस वजह से पुलिस ने कांठ बाईपास मार्ग से सभी जत्थों को कांवड़ मार्ग से होते हुए अगवानपुर के लिए भेज दिया था। रात करीब 1 बजे अगवानपुर स्थित धर्मकांटे के पास शाहजहांपुर के जत्थे की ओर अचानक कुछ ईंटें आईं ।



