रामपुर शाहबाद
सैफनी:नवनियुक्त थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने कांवड़ियों को दिया परिचय पत्र, दी यात्रा की शुभकामनाएं

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
रामपुर सैफनी। क्षेत्र के नवनियुक्त थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने अपने पदभार ग्रहण करने के बाद एक सराहनीय पहल करते हुए कांवड़ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को थाने में आमंत्रित किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी कांवड़ियों को पहचान एवं सुरक्षा की दृष्टि से परिचय पत्र वितरित किए।थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने कांवड़ियों से मुलाकात कर उनकी यात्रा की जानकारी ली और उन्हें सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सभी श्रद्धालु नियमों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से यात्रा करें, पुलिस प्रशासन हर स्तर पर उनके सहयोग के लिए तत्पर रहेगा।स्थानीय लोगों ने थाना अध्यक्ष की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे न केवल कांवड़ियों को सुरक्षा का भरोसा मिलेगा, बल्कि प्रशासन और आम जनता के बीच संबंध भी मजबूत होंगे।



