गोड्डा
नारायणपुर मिनी वाटरफॉल का बढ़ा जलस्तर, फिलहाल न जाएं सैलानी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा/बोआरीजोर : प्रखंड स्थित नारायणपुर का मिनी वाटरफॉल, इन दिनों अपने पूरे सौंदर्य पर है। सावन की बारिश ने इस छिपे हुए पर्यटन स्थल को और भी शानदार बना दिया है। हरियाली से घिरे इस झरने से गिरता पानी आंखों को सुकून और मन को शांति देता है। स्थानीय लोगों और सैलानियों के बीच यह जगह तेजी से लोकप्रिय हो रही है। लोग यहां रोजाना घूमने आ रहे हैं, लेकिन बीते कुछ दिनों से जल स्तर में तेज़ी से वृद्धि हुई है, जिससे यह स्थल फिलहाल खतरनाक बन गया है।
हमारी सबों से अपील है कि फिलहाल नारायणपुर मिनी वाटरफॉल की ओर रुख न करें। जल स्तर सामान्य होने पर ही जाएं। प्रशासन की गाइडलाइन और स्थानीय सुरक्षा को नज़र अंदाज़ न करें। इस स्थल की खास बातें यह है कि गोड्डा जिले का गुप्त लेकिन अद्भुत पर्यटन स्थल सावन में बनता है। प्राकृतिक झरना और छोटी नदी जैसा बहाव, पहाड़ियों और हरियाली से घिरा शांत खूबसूरत वातावरण, परिवार और दोस्तों संग समय बिताने के लिए आदर्श लेकिन सावधानी अत्यंत जरूरी है। स्थानीय प्रशासन और मीडिया द्वारा सख्त हिदायत है कि इस जगह का जलस्तर बढ़ा हुआ है, बहाव तेज़ है, फिसलन भी है। किसी भी अनहोनी से बचने के लिए अभी रुकें, सुरक्षित रहें।



