बेतुल
बैतूल जिले के ग्रामपंचायत ससुंद्रा पी एच सी स्थित पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल : वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आमला विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे द्वारा परिसर में पौधे रोपे।इस अवसर पर विधायक ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए पौधरोपण आवश्यक है। पेड़ हम सभी को जीवन दायनी ऑक्सीजन देते हैं। साथ ही मानव जाति को प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से अनेक लाभ प्रदान करते हैं, हम सभी को पौधरोपण कर उनका सरंक्षण भी करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बेहतर बनाने में वृक्ष और पौधे मदद करते हैं। ये हवा को शुद्ध करते हैं, पानी को संरक्षित करते हैं। मिट्टी की शक्ति को बरकरार रखते हैं। साथ ही अन्य तरीकों से समग्र पर्यावरण को लाभ पहुंचाते हैं। पी एच सी ससुंद्रा मे आज वृक्षारोपण किया गया ससुंद्रा मे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में विशेष पहल करते हुए पौधारोपण किया गया। यह कार्यक्रम पर्यावरण आयाम को बनाये रखने के लिए वृक्षारोपण कार्यक्रम इस अवसर पर विधायक डॉक्टर योगेश पंडाग्रे डॉक्टर सुभाष चंद्र गुजरकर बीजेपी जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गड़ेकर जी एवं गायत्री परिवार ससुंद्रा, सरपंच संजय माथनकर,जनपद सदस्य प्रेमलता माथनकर , एवं समस्त ग्राम के गणमान्य नागरिकों द्वारा पी एच सी ससुंद्रा में आज वृक्षारोपण किया गया। पदाधिकारियों एव कार्यकर्ताओं द्वारा भारतीय प्रजातियों के विभिन्न पौधे रोपे गए। पौधारोपण के साथ पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने, जल संरक्षण संकल्पों के माध्यम से दैनिक जीवन में पर्यावरण के साथ सामंजस्य बिठाने और प्रकृति की सुरक्षा के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे। संकल्प पत्रों के माध्यम से पर्यावरणीय जागरूकता का यह प्रयास स्थानीय लोगों में विशेष चर्चा का विषय रहा।




