सिंगरौली
लोटस वैली पब्लिक स्कूल नंदगांव में रैनी डे सेलिब्रेशन का कार्यक्रम आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । अमझर मोड़ स्थित लोटस वैली पब्लिक स्कूल नंदगांव में रैनी डे सेलिब्रेशन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में छात्रों के द्वारा मानसून / रैनी से संबंधित स्पीच, पोयम , सांग्स सुनाई और कुछ ड्राइंग बनाया गया। जिसमें वहां उपस्थित छात्रों को टीचर गीता वर्मा द्वारा मानसून की महत्ता तथा मानसून से जनित बीमारियों एवं उनके बचाव के बारे में बताया गया।
इस दौरान प्रतिभा साहू (प्राचार्या), नाजिया हसन,राहुल सर,शमीरा कुरेशी, अजय सर, मालती सेन, उर्मिला पाण्डेय, सोनम करोसिया, काजल वर्मा, कोमल सिंह, समीक्षा पांडेय, सिफा जायसवाल, बबीता राय, आँचल सोनी, एमुन निशा, स्वीटी गौतम, रुचि श्रीवास्तव, गीता वर्मा एवं रेशमी वर्मा व अन्य सभी टीचर्स उपस्थित रहे।



