कैपेसिटी बिल्डिंग सह- प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Capacity building cum training program organized

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह के निर्देश पर अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह प्रभारी सचिव विशाल मांझी के मार्गदर्शन में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के सभागार में पीएलवी कैपेसिटी बिल्डिंग सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के डिप्टी चीफ मो नुकूमुद्दीन शेख सहायक अज़फर हुसैन विश्वास, गंगाराम टुडू ने संयुक्त रूप से सभी पैरा लीगल वॉलिंटियर्स के कार्य की समीक्षा की उनके कार्य कौशल को बढ़ावा देने और नालसा के योजना, साथी योजना, जागृति योजना, डॉन योजना समेत नेशन फॉर मिडिएशन के बारे में जागरूकता अभियान जारी रखने का निर्देश दिया गया। आज के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत सभी उपस्थित पैरा लीगल वॉलिंटियर्स को कानूनी रूप से सशक्त बनाने को लेकर अहम जानकारी दी गई। इस दौरान कई कानूनी एक्ट के बारे में जानकारी प्रदान की गई। मौके पर पीएलवी विजय कुमार राजवंशी, खुदु राजवंशी, मल्लिका सरकार,मोलिता कुमारी, जयंती कुमारी, रानी साहा, सुजाता घोष, कमला राय गांगुली, ऊषा मुर्मू, प्रियंका झा, सीमा साहा, पिंकी मंडल, अजारुल शेख, मो सायेम अली, पिंटू मरांडी, कान्हु हांसदा, तेरेसा किस्कू, चन्दन रविदास, मैनुल शेख, मोकमाउल शेख, उत्पल मंडल एवं नीरज कुमार राउत उपस्थित रहे।



