बरेली

राजस्व विभाग की टीम के सामने अधेड़ की हत्या, गांव में तनाव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बरेली। फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव बंजरिया में चक रोड डालने को लेकर हो रही पैमाइश के दौरान दो पक्षों में हुए विवाद के बाद राजस्व टीम और पुलिस के सामने अधेड़ किसान पप्पू (50) की हत्या कर दी गई। परिजनों ने लाठी-डंडे से पीटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए ट्रैक्टर-ट्राली से ग्रामीणों के साथ थाने पहुंच कर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने किसान के बेटे के तहरीर पर ग्राम प्रधान समेत तीन लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही पोस्मार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है। हल्का लेखपाल गीता गंगवार गुरुवार को इस विवाद को निपटने के लिए स्थानीय पुलिस फोर्स को साथ पैमाइश करने राजस्व टीम के साथ पहुंची।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button