मेरठ

एमआईटी के प्राचार्य डॉ. हिमांशु शर्मा एवं डॉ. पंकज शर्मा को शिक्षा श्री पुरस्कार–2026 से सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

मेरठ। मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) के प्राचार्य डॉ. हिमांशु शर्मा एवं कंप्यूटर एप्लीकेशंस विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज शर्मा को प्रतिष्ठित शिक्षा श्री पुरस्कार–2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान रुड़की, उत्तराखंड में आयोजित शिक्षा का नया सवेरा पंचम शैक्षणिक विमर्श एवं शिक्षक सम्मान समारोह में प्रदान किया गया।
यह पुरस्कार डॉ. यादवेंद्रनाथ मेमोरियल ट्रस्ट (पंजी.) द्वारा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट नेतृत्व, पाठ्यक्रम नवाचार, एआई संवेदी शिक्षण पद्धतियों के प्रभावी उपयोग, शोध-उद्योग सहयोग को सुदृढ़ करने तथा विद्यार्थियों के शैक्षणिक परिणामों में निरंतर सुधार हेतु उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।  सम्मान समारोह में देशभर के शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं एवं शिक्षा प्रशासकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. हिमांशु शर्मा एवं डॉ. पंकज शर्मा के शैक्षणिक नेतृत्व, नवाचार-केंद्रित दृष्टिकोण और छात्र-केंद्रित शिक्षण मॉडल की सराहना की। मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने दोनों शिक्षाविदों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रभाव के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः दोहराया। यह सम्मान संस्थान के लिए गौरव का विषय होने के साथ-साथ उच्च शिक्षा में उत्कृष्टता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि भी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button