विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी के प्रयास से महेशपुर विधानसभा क्षेत्र में निर्माण होगा दो स्टेडियम
MLA Prof. Stephen Marandi's efforts will lead to the construction of two stadiums in Maheshpur Assembly constituency

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़, पाकुड़िया। महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी के सक्रियता एवं क्षेत्र के विकास हेतु उनके प्रयासों से महेशपुर विधानसभा को निरन्तर विकास कार्यों की सौगात मिल रही है। उनके प्रयासों से महेशपुर एवं पाकुड़िया में खेल व खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिल सके, इसके लिए दो प्रखण्ढ स्तरीय स्टेडियम के निर्माण का विधायक द्वारा अनुशंसा किया गया था। पाकुड़ उपायुक्त के माध्यम से भूमि विवरणी एवं प्रस्ताव झारखण्ड सरकार के सचिव पर्यटन, कला-संस्कृती, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग रांची को भेज दिया गया है। इस सौगात के लिए समस्त विधानसभा वासियों में प्रसन्ता है। विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने कहा कि युवाओं के बेहतर भविष्य, रोजगार, स्वावलंबन एवं शिक्षा के साथ- साथ खेल व खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए झारखण्ड सरकार द्वारा निरन्तर प्रयास किये जा रहे हैं। हमारे महेशपुर विधानसभा क्षेत्र में भी कई प्रतिभावान खिलाड़ी हैं जो साधन व संसाधन की वजह से पीछे रह जाते थे। विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण के दौरान युवाओं व खिलाड़ियों द्वारा एक सर्वसुविधायुक्त प्रखण्ड स्तरीय स्टेडियम की मांग प्रमुखता से आती थी, जिसके लिए मैनें निरन्तर प्रयास किया और बहुत जल्द में प्रखण्ड स्तरीय स्टेडियम निर्माण कार्य को स्वीकृति विभाग द्वारा प्रदान की जायेगी। और इस सौगात के लिए हमारे युवा खिलाड़ियों व विधानसभा वासियों को बधाई देता हुं।



