अलवर

मॉल ने किया नाले और सड़क पर कब्जा, 

अलवर अंबेडकर सर्किल पर बड़ा अतिक्रमण, जनता परेशान,, प्रशासन मौन,,,

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
अलवर : शहर की शान माने जाने वाले अंबेडकर सर्किल पर एक निजी मॉल द्वारा नगर निगम के नाले पर कब्जा कर लिया गया है। मॉल संचालक ने 10 फीट चौड़ा स्थायी पटाव नगर निगम के नाले पर डाल दिया है, जिससे नाला पूरी तरह से जाम हो गया है। नाले की सफाई न हो पाने के कारण अब पूरे क्षेत्र में गंदा पानी इकट्ठा होने लगा है और हल्की सी बारिश में ही पानी सड़क पर भरने लगा है।
इतना ही नहीं, मॉल ने फुटपाथ और सड़क के हिस्से पर भी अतिक्रमण कर लिया है जिससे सड़क अब पहले से काफी संकरी हो गई है। वहीं छोटी हो चुकी सड़क अब दुर्घटनाओं का कारण बनती जा रहा है। आए दिन चौराहे पर छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं लेकिन प्रशासन की आंखें अब भी बंद हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि मॉल के पास अपनी कोई वैध पार्किंग नहीं है, जिसके चलते दोपहिया और चौपहिया वाहन सड़कों पर ही खड़े रहते हैं। इससे ट्रैफिक जाम आम बात हो गई है। अब सवाल यह उठता है कि शहर के प्रमुख चौराहे पर एक कमर्शियल मॉल इतने बड़े स्तर पर अतिक्रमण कर ले और जिला प्रशासन, नगर निगम से लेकर यातायात विभाग तक किसी को दिखाई न दे। यह कैसे संभव है। क्या यह साफ संकेत नहीं है कि प्रशासन की मिलीभगत से यह अतिक्रमण फल-फूल रहा है।
अब प्रशासन से सवाल यह है कि कब हटेगा यह अतिक्रमण,,क्या कोई बड़ा हादसा होने के बाद ही जागेगा जिला प्रशासन,,,
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button