जनभागीदारी सुनिश्चित करे कार्यकर्ता – अजीजुल ईस्लाम
Workers should ensure public participation - Azizul Islam

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के जिला कार्यालय, पाकुड़ में जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम की अध्यक्षता में हुई बैठक में उपस्थित झामुमो के वरीय पदाधिकारी समेत कार्यकर्ताओं को डीएमएफटी फंड से सम्बन्धित विभिन्न जनहितकारी कार्यशैली की पहलूओं पर विस्तृत जानकारी साझा किया। साथ ही उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को इस फंड के तहत जनभागीदारी सुनिश्चित करने की ताकीद की गई। कहा उल्लेखनीय डीएमएफटी फंड से की जा रही जनहित कार्यों में जनभागीदारी सुनिश्चित करते हुए लोगों को लाभ दिलाने में सहयोग करे, ताकि वास्तविक स्वरूप चरितार्थ होने में मददगार साबित हो सके। वही जिला उपाध्यक्ष हाजी समाद अली ने भी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत प्रकाश डाला। मौके पर प्रखण्ड अध्यक्ष मुस्लेहुद्दीन शेख, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, प्रकाश सिंह, मोसरफ सुसैन,
सोनू आलम मोबारक हुसैन आदि उपस्थित थे।



