गोड्डा
जेम्स परियोजना के तहत नोडल शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा/महागामा : प्रखंड अंतर्गत श्री मोहन आदर्श मध्य विद्यालय महागामा (बालक) में आईसीआरडब्ल्यू द्वारा संचालित जेंडर इक्विटी मूवमेंट इन स्कूल (जेम्स) परियोजना के तहत द्वितीय बैच का तीन दिवसीय नोडल शिक्षकों का प्रशिक्षण शनिवार को सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यालयों में जेंडर समानता का वातावरण तैयार करना और बच्चों को जेंडर, हिंसा, सत्ता, आदर्श रिश्ते, शारीरिक बदलाव जैसे विषयों पर जागरूक करना था। द्वितीय बैच में 27 शिक्षकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया तथा इससे पूर्व फरवरी महीने में प्रथम बैच में 26 शिक्षक प्रशिक्षण में शामिल हुए थे साथ ही चयनित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित की गयी थी। 2021 से जेम्स कार्यक्रम पथरगामा एवं पोड़ैयाहाट के 115 विद्यालयों में संचालित था, जबकि 2023 से गोड्डा और महागामा के 44 विद्यालयों में इसे शुरू किया गया। पिछले वर्ष महागामा प्रखंड में 52 शिक्षकों ने प्रथम मॉड्यूल का प्रशिक्षण प्राप्त किया था, जबकि इस वर्ष 53 शिक्षकों ने द्वितीय मॉड्यूल का प्रशिक्षण लिए। प्रशिक्षण में प्रशिक्षक विनीत झा, राणा चक्रवर्ती और प्रखंड समन्वयक मुन्ना कुमार उपस्थित रहे। शिक्षक अखिलेश वर्मा, भोला यादव, रमेश टुडू, कमाल अख्तर, जितेंद्र, दीपक, सुनील, मोलय, ग्लोरिया, धीरज, राजेश, कन्हाई, संजीव, कुणाल, मैथ्यूस, मनोज, मोनिका शर्मा, सुनीता, नूतन, इंदु, अर्चना कुमारी सहित आदि शिक्षक मौजूद रहे।



