अमरोहा
अमरोहा की बेटी अंशु चौधरी ने जीते दो मेडल
अमेरिका में वर्ल्ड पुलिस फायर गेम प्रतियोगिता हुई, गांव में जोरदार स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : बेटी अंशु चौधरी ने अमेरिका के अलबामा में आयोजित वर्ल्ड पुलिस फायर गेम में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन किया है l अंशु उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद के गजरौला नेशनल हाईवे पर स्थित सलारपुर गांव की रहने वाली है l उन्होंने इस प्रतिष्ठत प्रतियोगिता में अपने प्रदर्शन से साबित किया कि लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से काम नहीं है l अंशु की इस उपलब्धि की खबर जैसे ही उनके माता-पिता नरेंद्र चौधरी तक पहुंची, गांव में खुशी का माहौल छा गया l स्थानीय लोग अंशु के घर पहुंचने लगे l सभी ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी l भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉक्टर सोरन सिंह भी अंशु के घर पहुंचे l उन्होंने अंशु को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की l इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र के सभी लोगों से अंशु को सपोर्ट करने का आग्रह किया है l डॉक्टर सोरन सिंह ने कहा कि यह बहुत बड़ी उपलब्धि है l इसकी जितनी सराहना की जाए वह कम है l अंशु चौधरी के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है l इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करके अंशु ने अपने गांव और जिले का नाम रोशन किया है l साथ ही पूरे देश का मान भी बढ़ाया है l



