मथुरा

बलिया के सांसद ने किए बांकेबिहारी के दर्शन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। वृंदावन में बलिया से सपा सांसद सनातन पांडे ने बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन कर ठाकुरजी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान किसी भी सेवायत ने उनका स्वागत नहीं किया। दर्शन के पश्चात मीडिया से बातचीत में उन्होंने बांकेबिहारी कॉरिडोर परियोजना का समर्थन करते हुए कहा कि तीर्थस्थल की व्यवस्था सुधारने की दिशा में अहम कदम है, लेकिन साथ ही उन्होंने स्थानीय दुकानदारों और निवासियों के विस्थापन पर चिंता भी जताई। सांसद पांडे ने कहा कि मैं कॉरिडोर के खिलाफ नहीं हूं, लेकिन जो लोग वर्षों से मंदिर क्षेत्र में माला, प्रसाद, पोशाक आदि बेचकर जीविका चला रहे हैं, उन्हें बेघर या बेरोजगार नहीं किया जाना चाहिए। सरकार को चाहिए कि यदि विस्थापन अपरिहार्य हो, तो वैकल्पिक पुनर्वास की ठोस व्यवस्था की जाए। गोस्वामी समाज द्वारा कॉरिडोर के विरोध को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सत्ता के अहंकार में डूबी हुई है, जो जनता को नजरअंदाज कर रही है। आगामी चुनाव में जनता इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले चुनावों में समाजवादी पार्टी को जनसमर्थन प्राप्त होगा और वह जीत के साथ सत्ता में लौटेगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button