हापुड़

दबंगों ने घर में घुसकर दंपति को लाठी डंडों से पीटा

सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया में वायरल...

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड़ – दबंगों ने घर में घुसकर दंपति को लाठी डंडों से पीटा । दंपत्ति को लाठी डंडों से पीटने की घटना CCTV में कैद हो गई जो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है ।हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव दादरी का मामला बताया जा रहा है ।

हापुड़ से चौंकाने वाली एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है । वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कुछ  दबंग दिनदहाड़े एक घर में घुसकर एक दंपति को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीट रहे हैं । मारपीट की यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें दबंगों की बर्बरता साफ दिख रही है। यह घटना हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव दादरी की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार , कुछ दबंग युवक अचानक पीड़ित दंपति नवीन त्यागी के घर में घुस आए और बिना किसी बात के लाठियां और डंडे बरसाने शुरू कर दिए। पति-पत्नी दोनों को बुरी तरह से पीटा गया। पीड़ित दंपति ने विरोध करने की कोशिश की, लेकिन दबंगों की संख्या ज्यादा होने के कारण स्वयं को बचा नहीं पाए। मारपीट के कारण वे चीखते रह गए। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि हमलावर लाठियां लेकर घर के अंदर घुसते हैं और दंपति पर ताबड़तोड़ हमला बोल देते हैं।

पीड़ित नवीन त्यागी का आरोप है कि , मेरे चाचा के लड़के नितिन त्यागी और मेरे चाचा वीरेंद्र त्यागी ने मेरे घर में घुसकर मुझे और मेरी पत्नी को जान से मारने की नियत से लाठी डंडों से हमला कर दिया । मुझे काफी चोटें आई हैं । हमलावरों ने जान से मारने की धमकियां भी दीं हैं  ।

हापुड़ नगर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर विनोद पांडे ने बताया कि, गांव दादरी में कुछ लोगों ने घर में घुसकर दंपति के साथ मारपीट की है । सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही  है। आरोपी युवकों की पहचान की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button