मुरादाबाद

जंगल में मिला 12 वर्षीय किशोरी का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। कैला देवी थाना क्षेत्र के बरखेड़ा सोनक गांव के जंगल में एक 12 वर्षीय किशोरी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान बहजोई थाना क्षेत्र के सोराजपुर गांव निवासी छोटेलाल की पुत्री ज्योति के रूप में हुई है
मृतका की मां ने बेटी की हत्या की आशंका जताई
घटना की सूचना मिलते ही कैला देवी थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक भाटी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। मृतका की मां ने बेटी की हत्या की आशंका जताते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button