मथुरा

मेहंदी के साथ मना तहसील में हरियाली का उत्सव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। गोवर्धन की तहसील कार्यालय में पहली बार हरियाली तीज का आयोजन किया गया। एसडीएम प्रजाक्ता त्रिपाठी के निर्देशन में हुए इस आयोजन में महिला कर्मचारियों व स्थानीय महिलाओं ने पूरे हर्षोल्लास के साथ भाग लिया। आयोजित महोत्सव के तहत महिलाओं को मेंहदी लगाई गई और उन्हें चुनरी ओढ़ाकर सुहाग का सामान व मिष्ठान वितरित किया गया। कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि एसडीएम प्रजाक्ता त्रिपाठी ने स्वयं मेंहदी लगवाकर कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर तहसीलदार व अन्य अधिकारियों ने एसडीएम प्रजाक्ता त्रिपाठी को राधारानी के चित्रपट भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में 21 महिलाओं सहित मेंहदी लगाने वाली पांच युवतियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार सुशील कुमार गुप्ता, नायब तहसीलदार मीनू राजपूत, सीपी यादव सहित अन्य राजस्व अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रजाक्ता त्रिपाठी, एसडीएम गोवर्धन ने कहा, ब्रजभूमि का ये उत्सव महिलाओं से जुड़ा है। महिलाओं के उत्साह वर्धन और ब्रजभूमि के इस पर्व को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। आयोजन का यह क्रम लगातार चलता रहेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button