मिहिजाम मध्य विद्यालय में मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस, प्रतिभागी बच्चों को किया गया सम्मानित
International Biodiversity Day was celebrated in Mihijam Middle School, participating children were honored

सिराज अंसारी
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो। जामताड़ा। जियाजोरी पंचायत स्थित मध्य विद्यालय में शुक्रवार को अन्तर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम झारखंड जैव विविधता परिषद द्वारा आयोजित किया गया, जो राज्य सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अधीन कार्य करती है। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के बीच जैव विविधता से संबंधित विभिन्न शैक्षणिक व रचनात्मक गतिविधियां कराई गईं। बच्चों ने पोस्टर मेकिंग, क्विज़, भाषण और मॉडल प्रदर्शनी जैसे आयोजनों में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। रेहाना खातून ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। गुलनाज आफरीन को दूसरा और चांदनी खातून को तीसरा स्थान मिला। तीनों विजेता छात्राओं को स्कूल बैग भेंट स्वरूप दिए गए। इसके अलावा अन्य 15 प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। इनमें आयत परवीन, अशरफुल अंसारी, सनम खातून, नेहा परवीन, सोनिया खातून, रिफत खातून, खुशबू परवीन, आफरीन खातून और शबनम खातून शामिल थीं। इस मौके पर जैव विविधता प्रबंधन समिति के अध्यक्ष खुर्शीद अंसारी, सचिव शायरा खातून, श्याम मरांडी, कबीर अंसारी और विद्यालय के प्रबंधक सर्वेश्वर दर्वे विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शिक्षकों की भी अहम भूमिका रही। सुषमा मोनिका कच्छप, अनुपमा पांडेय, दुर्गेश कुमार दुबे, अंजलीना तिर्की और तायेबा खातून ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूली बच्चों में जैव विविधता के प्रति जागरूकता फैलाना और प्रकृति संरक्षण के लिए उन्हें प्रेरित करना था। सभी अतिथियों एवं शिक्षकों ने इस आयोजन की सराहना की और इसे पर्यावरण के संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक पहल बताया।


