झांसी
कारगिल विजय पर्व मनाया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
पूर्व माध्यमिक विद्यालय टहरौली किला में कारगिल विजय दिवस मनाया गया जिसमें बच्चों ने देशभक्ति से ओत प्रोत गीतों पर नाटक का मंचन किया। जिसमें शिक्षक आनंद कुशवाहा ने बच्चों को कारगिल विजय दिवस पर चर्चा के दौरान बताया कि पाकिस्तान और भारत के बीच में जो युद्ध चल रहा था वह 26 जुलाई 1999 को भारत ने पाकिस्तान की सेना पर विजय प्राप्त कर कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया था । इस मौके पर रश्मि अली प्रभारी प्रधानाध्यापिका अरविंद्र कुमार मिश्रा, आनंद कुशवाहा प्रवीण कुमार खरे, जगत सिंह कुशवाहा, अंजली तिवारी, रमा गुप्ता उपस्थित रहे।

