अमरोहा

जालंधर में भाजपा नेता पर ग्रेनेड हमले का मामला

एनआईए ने अमरोहा में दो घरों पर छापा मारा, आरोपी के दोस्तों से पूछताछ

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
जालंधर : भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर हुए ग्रेनेड हमले की जांच में एनआईए ने बड़ी कार्रवाई की है। एनआईए ने बृहस्पतिवार को अमरोहा में दो घरों पर छापेमारी की।
टीम ने सबसे पहले हसनपुर क्षेत्र के सिहाली जागीर गांव में अब्दुल हकीम के घर पर छापा मारा। हकीम के बेटे अजीम और जुरखन दिल्ली में रहते हैं। दोनों को मुख्य आरोपी सैदुल अमीन का करीबी माना जाता है। इसके बाद टीम ने अमरोहा के मोहल्ला कटरा बख्तावर में सैदुल के दोस्त नवाब के घर छापेमारी की।
एनआईए की टीम तीन कारों से आई थी। टीम ने सिहाली जागीर में तीन घंटे और अमरोहा में एक घंटा बिताया। छापेमारी के दौरान टीम ने घरों के नक्शे बनाए और मौजूद लोगों से पूछताछ की। एनआईए ने नवाब, उसके परिजनों और अब्दुल हकीम को बेटों समेत तीन जुलाई को दिल्ली ऑफिस में बुलाया है।
यह मामला सात अप्रैल की रात जालंधर में भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर हुए ग्रेनेड हमले का है। इस हमले में अमरोहा के कटरा बख्तावर निवासी सैदुल अमीन का नाम सामने आया था। पंजाब पुलिस के इनपुट पर खुफिया एजेंसियों और दिल्ली पुलिस ने 12 अप्रैल को सैदुल को दिल्ली से गिरफ्तार किया था।
जालंधर पुलिस ने इस मामले में हत्या की कोशिश, ग्रुप बनाकर हमला करना और विस्फोटक सामग्री से नुकसान पहुंचाने समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। सैदुल अभी तक जेल में है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button