झांसी
झांसी टहरौली श्री सिद्धनाथ आश्रम पर पुष्प नक्षत्र के शुभ अवसर पर अखंड रामायण का पाठ हवन पूजन एवं भंडारा आयोजित किया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झांसी : टहरौली श्री सिद्धनाथ आश्रम पर पुष्प नक्षत्र के शुभ अवसर पर अखंड रामायण का पाठ हवन पूजन एवं भंडारा आयोजित किया गया सिद्धनाथ आश्रम के महान सुखदेव दास त्यागी ने कहा कि भक्तों के सहयोग से प्रतिवर्ष सामूहिक विवाह आयोजित किया जाते है श्री सिद्धनाथ भगवान के मंदिर का जीर्णोद्धार का कार्य चल रहा है उन्होंने भक्तों से निर्माण कार्य में बढ़ चढ़कर भागीदारी करने की बात कहीं l इस मौके पर भजन मंडली के द्वारा कीर्तन प्रस्तुत किया गया । इस अवसर पर हरगोविंद कुशवाहा राज्य मंत्री, प्रदीप पटेल सर जी जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी सहित सैकड़ो भक्तगण मौजूद रहे ।


