अमरोहा
अमरोहा में चल रही आरओ-एआरओ परीक्षा
24 केंद्रों पर 10,872 परीक्षार्थी पंजीकृत, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हो रहा आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : रविवार को आर.ओ. और ए.आर.ओ. परीक्षा कड़े सुरक्षा इंतजाम के साथ 24 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। इन परीक्षा केंद्रों पर कुल 10,872 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे शुरू होकर साढ़े बारह बजे तक चलेगी। नोडल अधिकारी एवं एडीएम बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षार्थियों को बायोमेट्रिक जांच के बाद ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया जा रहा है।सुरक्षा व्यवस्था के तहत परीक्षा केंद्रों के आसपास के मार्गों पर भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है। केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में फोटो स्टेट की दुकानें भी बंद करा दी गई हैं। परीक्षा की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जा रही है। परीक्षा केंद्रों में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अमरोहा, राजकीय इंटर कॉलेज अमरोहा, जेएसएच इंटर कॉलेज, आईएम इंटर कॉलेज, कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज और एकेके इंटर कॉलेज शामिल हैं। इसके अलावा जेएसएच पीजी कॉलेज ब्लॉक ए व बी, सिख इंटर कॉलेज नारंगपुर, शिव इंटर कॉलेज गजरौला और ज्ञान भारती इंटर कॉलेज गजरौला भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अन्य परीक्षा केंद्रों में रमाबाई आंबेडकर डिग्री कॉलेज अमरोहा, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज धनौरा, श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज धनौरा, श्रीराम किसान इंटर कॉलेज बादशाहपुर और नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज रजबपुर शामिल हैं। तुर्की इंटर कॉलेज पलौला, किसान इंटर कॉलेज ताहरपुर, भगवत शरण इंटर कॉलेज जोया, एएसएम मॉडर्न एकेडमी जोया, ब्लू बर्ड्स इंटरनेशनल स्कूल धनौरा, देहली पब्लिक स्कूल अमरोहा, ग्लोबल पब्लिक स्कूल धनौरा और हिल्टन कॉन्वेंट स्कूल अमरोहा भी परीक्षा केंद्र के रूप में उपयोग किए जा रहे हैं।



