असम

असम के विश्वनाथ जिले में राज्य के कैबिनेट मंत्री रंजीत कुमार दास ने किया जिले के विभागीय अधिकारियों के साथ योजनाओं की प्रगति की समीक्षा।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

असम : असम के पंचायत और ग्राम विकास, न्यायिक, सामान्य प्रशासन तथा पर्यटन विभाग के मंत्री रंजीत कुमार दास ने आज विश्वनाथ जिले के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। विश्वनाथ चारीआली के नए आवर्त भवन के सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री ने जिला पंचायत और ग्राम विकास विभाग, न्यायिक विभाग, सामान्य प्रशासन और पर्यटन विभाग द्वारा संचालित और प्रस्तावित योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को उन योजनाओं के सही और सतर्कतापूर्ण क्रियान्वयन के निर्देश दिए। मंत्री रंजीत दास ने विशेष रूप से एमजीएनआरईजीए, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मुख्यमंत्री महिला उद्यमिता अभियान, जिले के पर्यटन सहित अन्य विषयों की समीक्षा करते हुए उनका शीघ्र क्रियान्वयन करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। आज की समीक्षा बैठक में मंत्री के साथ बिहाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिगंत घाटवाल, जिला आयुक्त सीमाांत कुमार दास, विश्वनाथ जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लिजा तालुकदार, अतिरिक्त जिला आयुक्त राकेश डेका और असीम बोरगोहाई, सहायक आयुक्त दीक्षित दास, खंड विकास अधिकारी, विभागीय अधिकारी तथा जिला प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button