मथुरा

साइबर अपराधियों ने महिलाओं के ऐसे फोटो कर दिए वायरल, किसी से नजर भी नहीं मिला पा रहीं

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। साइबर जालसाजों द्वारा महिलाओं की अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर वायरल करने का मामला सामने आया है। जालसाजों ने एक महिला के भाई को अश्लील फोटो भेजकर उसे ब्लैकमेल करने का प्रयास किया। वहीं दूसरी महिला का फर्जी वीडियो बनाकर गंदी साइट पर अपलोड कर दिया। मामला संज्ञान में आने के बाद पीड़िताओं ने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि साइबर जालसाजों ने उनके सोशल मीडिया एकाउंट से फोटो ले लिए और उन्हें एडिट कर अश्लील फोटो बना दिया। इसके बाद उनके भाई के व्हाट्सएप पर इन फोटो को भेज दिया। भाई ने विरोध किया तो जालसाज ब्लैकमेल करने लगा और कई साइटों एवं गंदी वेबसाइटों पर फोटो अपलोड करने की धमकी देने लगा। वहीं राया के सादाबाद रोड स्थित कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि फर्जी तरीके से साइबर जालसाजों ने उनकी पत्नी का चेहरा लगाकर अश्लील वीडियो बनाकर गंदी साइट पर अपलोड कर दिया है। पीड़ित का आरोप है कि उनके परिवार को बदनाम करने की नीयत से किसी ने यह घिनौना कृत्य किया है। हालांकि दोनों की तहरीर पर साइबर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। एसपी क्राइम अवनीश कुमार ने बताया है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल वेबसाइटों से अश्लील फोटो व वीडियो हटवाने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button