रांची

हेमन्त सरकार ने पुलिस कार्यक्षमता को मजबूती प्रदान करने पर दिया जोर, 2,952 वाहन खरीदने की दी मिली मंजूरी, 606 थाना होंगे सशक्त

Hemant government emphasized on strengthening police efficiency, approval given to purchase 2,952 vehicles, 606 police stations will be strengthened

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची। हेमन्त सरकार ने झारखण्ड पुलिस वाहन खरीद की मंजूरी दे दी है। इसके तहत थानों में नयी गाड़ियों के खरीदने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। जिससे पुलिस विभाग को बड़ी राहत मिलेगी। मालूम हो कि  झारखण्ड के थानों में सालों से चल रहे खटारा वाहनों को हटाया जायेगा। झारखण्ड सरकार के द्वारा, पुलिस की गस्ती को तेज और आधुनिक बनाने के लिए काम शुरू कर दिया गया है। राज्य सरकार के द्वारा, झारखण्ड पुलिस के लिए 3000 से अधिक वाहनों की खरीदारी की जा रही है।जानकारी के अनुसार झारखण्ड पुलिस के लिए 1255 एसयूवी और 1697 हाई स्पीड बाइक की खरीदारी की जा रही है। दोनों तरह के वाहनों की खरीदारी से पुलिस को अपराधियों का पीछा करने और आपात स्थिति में कम समय में घटनास्थल तक पहुंचने में मदद मिलेगी। इस योजना से राज्य के 606 थानों को फायदा मिलेगा, जिनमें से 282 थाने नक्सल प्रभावित इलाकों में है, जहां नये वाहनों की सबसे ज्यादा जरूरत है। बता दे कि मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में, वाहनों की खरीद को स्वीकृति प्रदान की गई थी। बैठक में राज्य भर में चिन्हित 2212 अनफिट वाहनों की नीलामी को भी मंजूरी दी जा चुकी है, जिसमें 1004 पहिया और लगभग 1102 पहिया वाहन है। जो वहान पुलिस थानों में पहले से मौजूद है। लेकिन वह पुलिस के लिए अनफिट हैं, उन्हें नीलाम कर दिया जायेगा। झारखण्ड के थानों में नई गाड़ियों के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। गौरतलब है कि  झारखण्ड के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में राज्य के विभिन्न स्थानों के लिए 2952 नए वाहनों की खरीद की स्वीकृति प्रदान कर दी गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिन वाहनों की खरीदारी की जानी है, उनमें बोलेरो और बाइक भी शामिल है। वाहन खरीदारी के लिए फंड भी जारी कर दिया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button